English Speaking Course Day 42

English Speaking Course Day 42 Notes

Conditional Sentences Type 0 (Zero Conditional)
यह उन तथ्यों को संदर्भित करता है जो आम तौर पर सच होते हैं।

It refers to the facts which are generally true.

पहचान (Identification): अगर ये हो/होता है, तो ये होता है।

If/When + Present Simple, Present Simple

  • Note: Present Simple means either Present Indefinite Tense (Do/Does) or Simple Sentence in Present (Is/Am/Are/Has/Have)

अगर मैं ज़्यादा खाऊँ, तो मेरा वज़न बढ़ जाता है।
If I eat too much, I gain weight.

अगर वो ज़्यादा खाये, तो उसका वज़न बढ़ जाता है।
If he eats too much, he gains weight.

अगर हमारे पास समय होता है, तो हम टहलने के लिए पार्क में जाते हैं।
If we have time, we go to the park for a walk.

अगर आप सच बोलते हैं, तो हर कोई आपकी सराहना करता है।
If you speak the truth, everyone appreciates you.

अगर मुझे ऑफिस पहुँचने में देर हो जाती है, तो मेरे बॉस मुझे सजा देते हैं।
If I am/get late to reach the office, my boss punishes me.

Few more Examples

अगर आप सच बोलते हैं, तो हर कोई आपकी सराहना करता है।
If you speak the truth, everyone appreciates you.

यदि हम 100 डिग्री से ऊपर पानी गर्म करते हैं, तो यह उबलता है।
If we heat water above 100 degrees, it boils.

यदि आप हर रोज 12 घंटे काम करते हैं, तो आप थक जाते हैं।
If you work for 12 hrs every day, you get tired.

अगर मुझे ऑफिस पहुँचने में देर हो जाती है, तो मेरे बॉस मुझे सजा देते हैं।
If I am late to reach the office, my boss punishes me.

यदि आपके पास अच्छी नौकरी हो, तो आप जीवन में सुरक्षित होते हैं।
If you have a good job, you are secure in life.

 Conditional Sentences Type 1
यह एक संभावित स्थिति और इसके संभावित परिणाम को संदर्भित करता है।

It refers to a possible condition and its likely/probable result.

पहचान (Identification): अगर ये हो/करें/करेंगे, तो वो होगा/हो सकता है/होना चाहिए।

 If + Present Simple, Will/May/Might/Could/Should

अगर आप पानी गर्म करेंगे, तो वो उबलेगा।
If you heat the water, it will boil.

अगर वो पानी गर्म करेंगे, वो वह उबलेगा।
If she heats the water, it will boil.

अगर कल सचिन शतक मार दे, तो हम मैंच जीत जायेंगे।
If Sachin scores a century tomorrow, we will win the match.

अगर आप गंदा पानी पियोगे, तो बीमार हो सकते हो।
If you drink dirty water, you may fall sick.

अगर अगले साल तक आपके पास ₹ 10 लाख हों, तो आपको एक कार खरीदनी चाहिए।
If I have ₹10 lakh by next year, (then) you should buy a car.

Few more Examples

यदि आप कठिन अध्ययन करते हैं, तो आप परीक्षा पास कर लेंगे।
If you study hard, you will pass the exam.

अगर मैं आपकी पार्टी में नहीं आऊँ, तो शायद वो आपका समर्थन न करे।
If I don’t come to your party, he might not support you.

अगर आज बारिश हुई, तो वह निश्चित रूप से बैठक को रद्द कर देगा।
If it rains today, he will surely cancel the meeting.

अगर मेरे पास अगले साल तक ₹ 10 लाख हों, तो मैं एक कार खरीद सकता हूँ।
If I have ₹10 lakh by next year, I may buy a car.

अगर वह आपके साथ है, तो आप दुनिया जीत सकते हैं।
If he is with you, you could win the world.

Conditional Sentences Type 2
यह एक ऐसी स्थिति को संदर्भित करता है जो काल्पनिक है,

लेकिन इसका परिणाम अभी या भविष्य में होना संभव है।
It refers to a condition that is hypothetical,
 but its result is possible to happen now or in the future.

पहचान (Identification): अगर ये होता, तो वो हो जाता/पाता।
If + Past Simple, Would/Could

  • Note: Past Simple means either Past Indefinite Tense (Did) or Simple Sentence in Past (Was/Were/Had)

अगर आप इंग्लिश बोलना सीख लेते, तो आपको ये नौकरी मिल जाती।
If you learned to speak English, you would get this job.

अगर आप इंग्लिश बोलना सीख लेते, तो आपको ये नौकरी मिल पाती/सकती थी।
If you learned to speak English, you could get this job.

अगर मेरे पास पैसे होते, मैं आपकी मदद करता।
If I had money, I would help you.

अगर मेरे पास भी एटीएम होता, तो मैं भी पैसे निकाल पाता।
If I also had an ATM, I could also withdraw money.

अगर मैं मैनेजर होता, तो मैं इस बैठक में नहीं जाता।
If I were the manager, I would not go to this meeting.

अगर मुझे उसका ऐड्रस पता होता, तो मैं उसे निमंत्रण भेजता।  (Marriage is not yet over.)
If I knew his address, I would send him an invitation.

अगर मेरे पास उसका ऐड्रस होता, तो मैं उसे निमंत्रण भेजता। (Marriage is not yet over.)
If I had his address, I would send him an invitation.

Few more Examples

यदि मैं ऑस्ट्रेलिया में रहता, तो मैं इस्कॉन मंदिर जाता।
If I lived in Australia, I would visit the Iskcon temple.

अगर मैं 2 करोड़ की लॉटरी जीत जाता, तो मैं मर्सिडीज S560 खरीद पाता।
If I won a lottery of ₹ 2 cr, I could buy Mercedes S560.  

अगर उसके पास इतना पैसा होता तो वो दिखावा नहीं करता।
If he had this much money, he wouldn’t show off.

Conditional Sentences Type 3
यह अतीत में होने वाली एक असंभव स्थिति को संदर्भित करता है और फिर इसके काल्पनिक परिणाम को।

It refers to an impossible situation/condition to happen in the past and its hypothetical result then.

पहचान (Identification): अगर ये (हुआ) होता, तो वो हो चुका होता/कर पाता/सकता था।

If + Past Perfect, Would have/Could have

अगर मुझे उसका ऐड्रस पता होता, तो मैं उसे निमंत्रण भेजता/भेज चुका होता। (Marriage is over.)
If I had known his address, I would have sent him an invitation./
Had I known his address, I would have sent him an invitation.

अगर आपने मेहनत की होती, तो आप परीक्षा में पास हो जाते/चुके होते। (Exam is over.)
If you had worked hard, you would have passed the exam./
Had you worked hard, you would have passed the exam.

अगर उसने मुझे उस दिन कॉल किया होता, तो मैं उसे इस मामले के बारे में बता चुका होता।
(That day is over.)
If he had called me that day, I would have told him about this matter./
Had he called me that day, I would have told him about this matter.

अगर मेरे पास समय होता, तो मैं तुमसे मिलने आ सकता था। (That moment is over.)
If I had time, I could have come to meet (see) you. /
Had I had time, I could have come to meet (see) you. 

अगर आप लेट नहीं हुए होते, तो आप छह बजे की ट्रेन पकड़ चुके होते।
If you had not been late, you would have caught the 6 o’clock train./
Had you not been late, you would have caught the 6 o’clock train.

Few more Examples

अगर वह 1947 में पीएम होते तो उन्होंने ये नहीं किया होता।
If he had been the PM in 1947, he wouldn’t have done this.

अगर मैं उस वक्त मैनेजर होता, तो मैंने ये नहीं होने दिया होता।
If I had been the manager that time, I wouldn’t have let it happen.

अगर मैंने उसकी तस्वीर नहीं देखी होती, तो मैं उसे कभी पहचान नहीं सकता था / पाता।
If I hadn’t seen his picture, I could have never identified him.

If I hadn’t seen his picture, I could never identify him. (Exception explained below)

अगर वह मुझे पहले ही बता देती तो मैं उसकी मदद कर (पाता) सकता था।
If she had informed me earlier, I could have helped her.

If she had informed me earlier, I could help her. (Exception explained below)

  • Exceptional Case: You may use “Could” instead of “Could have” in Type 3 sentences; it doesn’t change the meaning at all because we have already learned that that both – could and could have can be interchangeably used for the past possibility cases (सकता था/पाता).

The Difference Explained In The Video

अगर मैं मैनेजर होता, तो मैं इस बैठक में नहीं जाता। {Type 2 – Meeting is not yet over.}
If I were the manager, I would not go to this meeting.

अगर मैं उस दिन मैनेजर होता, तो मैं उस बैठक में नहीं जाता। {Type 3 – Meeting is over.}
If I had been the manager that day, I would not have gone to that meeting.

  • Similar difference between the following two sentences

अगर वो आपकी जगह पर होता, वो ये नहीं करता। {Type 2 – Still possible to happen}
If he were at your place, he wouldn’t do this/it.

अगर वो आपकी जगह पर होता, वो ये नहीं करता। {Type 3 – Impossible to happen}
If he were at your place, he wouldn’t do this/it.

Conditional Sentences Chart

Conditional Sentences Chart

     Few More Examples

अंकल, अगर मैं संडे को आता तो आपसे जरूर मिलता पर छुट्टी नहीं मिल रही है।
(Still possible to happen – अभी भी सम्भव है – TYPE 2)
Uncle, if I came on Sunday, I would surely/definitely meet you; but I’m not getting leave.

अंकल, अगर मैं संडे को आता (आया होता) तो आपसे जरूर मिलता पर छुट्टी नहीं मिली। (Impossible to happen – बिल्कुल सम्भव नहीं है – TYPE 3)
Uncle, if I had come on Sunday, I would have definitely met you; but I didn’t get leave. 

अगर मुझे उसका पता मिल जाता, तो मैं उसे निमंत्रण भेज देता।
If I found her address, I would send him an invitation. (If the event is not yet over)
If I had found her address, I would have sent him an invitation. (If the event is now over)

अगर मैं प्रधानमंत्री होता, तो कल की मीटिंग में नहीं जाता। (TYPE 2 – आने वाला कल)
If I were the Prime Minister, I would not attend tomorrow’s meeting.

अगर मैं प्रधानमंत्री होता, तो कल की मीटिंग में नहीं जाता। (TYPE 3 – बीता हुआ कल)
If I had been the Prime Minister, I would not have attended yesterday’s meeting.

अगर आप उसे कॉल करते, तो वो आपकी मदद कर देता।
If you called him, he would help you. 

अगर आप उसे उस दिन कॉल कर देते, तो वो आपकी मदद कर देता।
If you had called him that day, he would have helped you. 

अगर उसने मेरी बात मानी होती, तो वो ये दिन नहीं देखता।
If he had listened to me, he would not have seen this day.

अगर उसने मेरी बात मानी होती, तो उसे ये दिन नहीं देखना पडता।
If he had listened to me, he would not have to see this day.

अगर वह मुझसे दिल्ली में मिले होते, तो मैं उन्हें इसकी जानकारी दे चुका होता।
If he had met me in Delhi, I would have informed him about it.

अगर आपने मुझे पहले ही बुला लिया होता, तो उसने यह गलती नहीं की होती।
If you had called me beforehand, he wouldn’t have made this mistake.

अगर आप पार्टी में आओगे, तो मैं नहीं आऊँगा।
If you come to the party, I will not. 

अगर मैंने अच्छा काम नहीं किया होता, तो मुझे प्रमोशन नहीं मिला होता।
If I hadn’t worked well, I wouldn’t have been promoted. 

अगर मैं आया/ आऊंगा, तो आपसे जरूर मिलूंगा I
If I come, I will surely meet you.

अगर वो आया/ आएगा, तो आपसे जरूर मिलेगा।
If he comes, he will surely meet you.

अगर मैं पिछले साल आया होता, तो आप से मिल लेता।
If I had come last year, I would have met you.

अगर उसके पास बाइक होती, वो आपको घर जरूर छोड़ता।
If he had a bike, he would definitely drop you home.

अगर रवि के पास पैसे होते, तो वो मदद कर देता।
If Ravi had money, he would help.

अगर रवि के पास पैसे होते, तो वह मदद क्यों नहीं करता?
If Ravi had money, why would he not help?

अगर रवि के पास पैसे नहीं होते, वो मदद कैसे करता?
If Ravi had no money, how would he help? /

If Ravi didn’t have money, how would he help?

अगर उस दिन मेरे पास कार होती, तो मैं तुम्हारे घर आ सकता था।
If I had a car that day, I could have come to your home.

अगर उस दिन मेरे पास कार होती, तो मैं तुम्हारे घर आ चुका होता।
If I had a car that day, I would have come to your home.

अगर मैंने उसे देख लिया होता, तो उसे डांट दिया होता।
If I had seen him, I would have scolded him. /

Had I seen him, I would have scolded him.

अगर वो खेलेगा, तो ही मैं खेलूंगा।
If he plays, then only I’ll.

अगर सब लोग आएंगे, तभी मैं आऊंगा।
If all people come, then only I will.

अगर आप नहीं आओगे, तो मैं भी नहीं आऊंगा।
If you don’t come, I won’t come either.

अगर मैं वहाँ गया होता, तो उससे मिल लिया होता।
If I had gone there, I would’ve met him. / Had I gone there, I would’ve met him.

अगर मैं उसके घर गया होता, तो उससे बात कर चुका होता।
If I had visited his house, I would have talked to him. /

Had I visited his house, I would have talked to him.

अगर उन्हें पहले से पता हो, तो वो ऐसा क्यों करेंगे?
If they already know, why will they do so?

अगर उन्हें पहले से पता होता, तो वो ऐसा क्यों करते?
If they already know, why will they do so?

अगर आपने मुझे न बताया होता, तो मैं ऑफिस से निकल चुका होता।
If you had not told me, I would have left the office. /

Had you not told me, I would have left the office.