English Speaking Course Day 4

English Speaking Course Day 4 Notes

A: क्या तुम्हें वाकई में लगता है कि तुम ये कर पाओगे?
    Do you really think, you will be able to do it?

  • यहाँ पर really की जगह honestly, truly, seriously भी बोल सकते हैं।
  • यहाँ पर कर पाओगेके लिए will be able to की जगह could भी कह सकते हैं।
    Do you really/honestly/truly think, you could do it?

B: हाँ, बिल्कुल ! ये मेरे लिए बच्चों का खेल है।
    Yes, definitely! It’s a child’s play for me.

  • आप definitely की जगह of course भी बोल सकते हैं।
  • आप child’s play की जगह piece of cake या nothing भी कह सकते हैं।

A: मुझे लगता है कि तुम मेरे साथ मज़ाक कर रहे हो।
      I think you are kidding me.

  • कि के लिए यहाँ में that का यूज़ कर सकते हैं।
    I think that you are kidding me.

B: बिल्कुल नहीं ! ये वाकई में मेरे लिए बच्चों के खेल से ज़्यादा कुछ नहीं है।
     Not at all! it’s really not more than a child’s play for me.

A: देखते हैं कि तुम कर पाते हो या नहीं।
     Let’s see whether you could do it or not.

  • जब भी किया” का Combination होता है तो “whetheror” का यूज़ किया जाता है।
    कर पाना के लिए हम Could का यूज़ करते हैं, जैसा हमने इस sentence में किया।

B: क्यों? क्या हुआ? तुम्हें मुझ पे विश्वास नहीं है क्या?
     Why? What happened? Do you not trust me?

  • चूँकि interrogative sentence है तो Helping Verb Do के साथ not को शुरुआत में मिला सकते हैं और आप कह सकते हैं – Don’t you trust me?

A: नहीं, ऐसा नहीं हैं; पर मैंने आज तक ऐसा एक भी व्यक्ति नहीं देखा है जो ये कर पाये।
    Nothing like that but I haven’t seen even a single person in my life, who could
do it.

B: लेकिन आज तुम ऐसा व्यक्ति देखोगे।
     But today, you will see such a person.

A: अच्छा ठीक है, अगर तुम ये कर दोगे, तो मैं तुम्हें रू 5000 दूँगा।
     Ok fine; if you do it, I’ll give you Rs 5000.

B: इतने बड़े रिस्क के लिए केवल रू 5000! कम से कम रू 10000 तो ऑफर करो।
    Only Rs. 5000 for such a huge risk! At least offer Rs.10000.

A: ठीक है, मैं तुम्हें रू 10000 दूँगा।
      Ok, I’ll give you Rs.10000.
      { I’ll (आइल) –  I will }

B: पैसे तैयार रखना !, तुम हारने वाले हो।
     Keep the money ready. You are gonna lose.  
     { gonna =going to }

A: देखते हैं, समय बतायेगा।
     Let’s see, time will tell.