English Speaking Course Day 19

English Speaking Course Day 19 Notes

Simple Sentences – Future – Category 2

पहचान – पास होगा, में होगा (के अन्दर होगा), भाई/बहन आदि होंगे।
Auxiliary Verbs:
Will have – Singular और Plural Subject के साथ

Will not have–  Negative Sentence के साथ
Will have no – Negative Sentence के साथ (तब जब एक से ज़्यादा की बात न हो।)  (ये बात समझने के लिए Video ज़रूर देखिए।)

नोट –

  • जब Sentence में future का नहीं बल्कि Present/Past का sense आये, तो आप will की जगह would का प्रयोग करेगें।

  • जब किसी वाक्य में कहा गया हो – Subject में होगा (के अन्दर होगा) या Subject के भाई/बहन होंगे ; ऐसे वाक्यों को हम “There + will be” के साथ भी बना सकते हैं और अगर sentence negative हुआ तो There + will not be के साथ बनायेंगे।

Rules
Affirmative: Sub. + will have + Obj.

Negative: Sub. + will + not + have + Obj.
Interrogative: <WH> + will + Sub. + have + Obj.?
Neg. Int.: <WH> + will + Sub. + not + have + Obj.?

Special Case
Interrogative: <WH – Sub.> + will have+ Obj.?

Neg. Int.: <WH – Sub.> + will not have + Obj.?

 Examples:

अगले साल उसके पास लैपटॉप होगा। {Future}
He will have a laptop next year.

उसके पास लैपटॉप होगा, जाओ और लेकर आओ। {Present}
He would have a laptop, go and bring.

आज मेरे पास पैसे नहीं हैं, पर एक दिन मेरे पास इतना पैसा होगा कि मैं मर्सीडीज़ खरीद सकूँ। {Future}
Today, I have no money, but one day I will have so much money that I could buy a Mercedes.

अगले महीने हमारे पास दुकान नहीं होगी। {Future}
Next Month, we will not have a shop. /
Next month, we will have no shop.

अगले महीने हमारे पास तीन दुकानें नहीं होंगी। {Future}
Next month, we will not have three shops.

क्या कल संजय के पास मोबाईल होगा? {Future}
Will Sanjay have a mobile tomorrow?

कल ये किताब किसके पास होगी? {Future}
Who will have this book tomorrow?

इस वक्त वो पैन किसके पास होगा? {Present}
Who would have that pen right now?

शाम को आपके मोबाईल में गाने होंगे। {Future}
Your mobile will have songs in the evening. /
There will be songs in your mobile in the evening.

अगले साल उसके तीन बच्चे होंगे। {Future}
Next year, she will have three kids. /
Next year, there will be three kids of hers.

अगले साल उसके तीन बच्चे नहीं होंगे। {Future}
Next year, she will not have three kids./

Next year, there will not be three kids of hers.

अगले साल किसके होंगे तीन बच्चे ? {Future}
Next year, who will have three kids? /

Next year, whose will there be three kids?

अगले साल उसके तीन बच्चे होंगे। {Future}
Next year, she will have three kids. /
Next year, there will be three kids of hers.
नोट – यहाँ पर Future की किसी बात के बारे में बताया है इसलिए will का प्रयोग किया गया है।

उसके तीन बच्चे होंगे। {Present}
She would have three kids. / There would be three kids of hers.

नोट – यहाँ पर Future नहीं बल्कि Present की किसी बात के बारे में बताया है इसलिए would का प्रयोग किया गया है।

उसके शायद तीन बच्चे होंगे। {Present}
She may/might have three kids. /

There may/might be three kids of hers.
नोट – जब भी किसी सेंटेंस में “शायद” आये, तो will/would की जगह पर आप May या Might का प्रयोग कर सकते हैं।

उसके पक्का तीन बच्चे होंगे। {Present}
She must have three kids. / There must be three kids of hers.

नोट – जब भी किसी सेंटेंस में “पक्का/ज़रूर” आये, तो will/would की जगह पर आप Must का प्रयोग कर सकते हैं।